Deoghar : पुल निर्माण कार्य को रैयतों ने रोका, ग्रामीणों से झड़प, पहुंची पुलिस

मोहनपुर प्रखंड के बलजोरा-रिखिया के बीच मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पुल निर्माण कार्य कराया जा रहा है.

देवघर : देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के बलजोरा-रिखिया के बीच मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पुल का निर्माण कार्य हो रहा है। जिसका कुछ रैयत विरोध कर रहे हैं। सोमवार को रैयतों ने निर्माण कार्य को रोक दिया। इससे ग्रामीणो के साथ रैयतों की झड़प हो गई। मामले की जानकारी पाकर रिखिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

इसे भी पढ़ें :  Deoghar : देवीपुर के काजू जंगल से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, तीन मोबाइल व तीन सिम बरामद

पुलिस ने दोनों पक्षों को कराया शांत 

जानकारी के मुताबिक, बलजोरा गांव के पास जोरिया में पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है, कुछ रैयतों ने निर्माण कार्य करने से मना कर दिया और उस पर रोक लगा दी। इसके बाद ठेकेदार के द्वारा लिखित आवेदन अंचलाधिकारी मोहनपुर को जांच के लिए दिया गया था। वहीं भूमि निरीक्षण के लिए राजस्व उप निरीक्षक, अंचल अमीन, प्रभारी अंचल निरीक्षक के द्वारा जांच किया गया। जांचो परांत जमीन कदीम पार्ती की पाई गई। इसके बाद अंचलाधिकारी के द्वारा रिखिया थाना को मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पुल निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया गया। ठेकेदार के द्वारा सोमवार को जेसीबी के माध्यम से कार्य किया जा रहा था। इस दौरान कुछ रैयतों ने काम को रोक दिया, इसके बाद अन्य ग्रामीण इकट्ठा होकर कार्य करवाने लगे। इससे रैयतों एवं ग्रामीणों के बीच काफी देर तक झड़प हो गई। मुखिया प्रतिनिधि ने रिखिया थाना को घटना की जानकारी दी । मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया एवं कार्य को तत्काल रोक दिया गया। एसडीओ ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को भूमि की जांच करने का निर्देश दिया है। एक-दो दिन में जमीन की मापी करवा कर रिपोर्ट भेज दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Madhupur : पंचमंदिर श्री श्याम बाबा व बजरंगबली मंदिर में चोरी, मुकुट समेत 20 लाख के आभूषण गायब

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्मामाइंस में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच गोलियां बरामद

रेलवे कंटेनर यार्ड के पास पुलिस ने की छापेमारी, दूसरे आरोपी मो. शाहिद पर हथियार देने का आरोप जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : साइबर अपराध, ‘डिजिटल अरेस्ट’ और पीड़ित सहायता योजना 2026 पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के तत्वावधान में शुक्रवरार को साइबर अपराध, ‘डिजिटल अरेस्ट’ से बचाव और पीड़ित सहायता योजना 2026 को लेकर एक वृहद कानूनी जागरूकता कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time