Deoghar : देवीपुर के काजू जंगल से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, तीन मोबाइल व तीन सिम बरामद

 

देवघर : देवघर पुलिस ने देवीपुुर के परसपुर गांव के पास काजू जंगल में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन मोबाइल और तीन सिम बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में काजल कुमार दास (खिरवातरी, देवीपुर) और विनोद महरा (गोबरशाला, पथरड्डा) शामिल हैं। बरामद सिम के खिलाफ पहले से ही प्रतिबिंब एप पर शिकायत दर्ज है। ये साइबर अपराधी लोगों को फोन करते थे और झांसे में लेकर उनसे अलग-अलग तरीके से ठगी करते थे। ये साइबर अपराधी फर्जी बैंक, कस्टमर केयर, सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते थे।

इसे भी पढ़ें : Chhattisgarh : सीएम विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट साझा कर 10 नक्सलियों के ढेर होने की खबर दी

फ्रॉड लिंक भेज कर करते थे ठगी

इसकी सूचना पर डीआईजी सह देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को मिली। इसके बाद टीम बनाकर दोनों स्थानों पर छापेमारी करवाई गई तो पुलिस को उक्त सफलता मिली। आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल और सिम की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साइबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर, सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन-पे यूजर्स को कैश बैक का झांसा देकर और बैंक कस्टमर को वहाट्सएप पर लिंक भेजकर उनके खाते की ऑनलाइन लॉगिन कर ठगी करते थे। वहाट्सएप पर जो लिंक भेजा जाता था, वह फ्रॉड लिंक होता था, जिसे क्लिक करते ही खाते का ऑनलाइन लॉगिन एक्सेस ठग के पास आ जाता था। साथ ही फर्जी फोन-पे, पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश बैंक का झांसा देकर फोन गिफ्ट कार्ड के जरिए ठगी करते थे।

इसे भी पढ़ें : Chakradharpur : मानवता की मिसाल पेश करते हुए शिवू राउत ने रक्तदान कर महिला की जान बचाई


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Jamshedpur : गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में बड़ा खुलासा, 20 अफसरों की SIT गठित

दिनदहाड़े 42 लाख की लूट के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आदित्यपुर में पुल पर चेकिंग के दौरान डेढ़ लाख रुपये बरामद होने की सूचना जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time