Jamshedpur : एसडीओ ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षाकेंद्रों का लिया जायजा

 

जमशेदपुर : मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त कराने को लेकर जिले के डीसी की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. इसी को लेकर एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने दूसरी पाली में इंटर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होने ग्रेजुएट कॉलेज में कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. कहा कि कोई भी परीक्षार्थी कदाचार करते पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : महाशिवरात्रि को लेकर बाबा बैद्यनाथ व मां पार्वती मंदिर के शिखर से उतारे गए पंचशूल, होगी विशेष पूजा

पुलिस पदाधिकारी को कदाचार मुक्त परीक्षा को संचालन

एसडीओ घाटशिला सुनिल चंद्र, एलआरडीसी घाटशिला नीत निखिल सुरीन, एलआरडीसी धालभूम गौतम कुमार, सभी बीडीओ और सीओ की ओर से भी परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा. परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त स्टैटिक, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी को भी कदाचार मुक्त ढंग से परीक्षा का संचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : युवक ने चाकू से गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश, टीएमएच में चल रहा इलाज

 

कुल 22256 परीक्षार्थी शामिल हो रहे है परीक्षा में

गौरतलब है कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा पहली पाली में सुबह 9.45 बजे से लेकर दिन के एक बजे तक है. इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) द्वितीय पाली में अपराह्न 2  बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी. मैट्रिक परीक्षा को लेकर घाटशिला अनुमंडल में 26 तथा धालभूम अनुमंडल में 45, कुल 71 परीक्षा केन्द्र तथा इंटर की परीक्षा घाटशिला अनुमंडल के 12 और धालभूम अनुमंडल के 23, कुल 35 परीक्षा केन्द्र में हो रही है. इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले के 25380 परीक्षार्थी तथा इंटर के कला संकाय में 13595, विज्ञान में 4697, वाणिज्य में 3964, कुल 22256 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Road Accident: बागबेडा में हुई दो बाइक के बीच टक्कर, एक घायल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time