Jamshedpur : भारी वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का एक्शन शुरु, बर्मामाइंस में नो पार्किंग में खड़े वाहनों में चिपकाया नोटिस

लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं के कारण पुलिस की कार्यशैली की हो रही थी आलोचना

जमशेदपुर : ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग जोन अथवा सड़क किनारे कड़े भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है. सोमवार को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहनों से जुर्माना वसूला गया. साथ ही जिन वाहनों के संचालक मौके पर मौजूद नहीं रहे, उनके वाहन पर नो पार्किंग का नोटिस चिपकाया गया. ऐसे वाहन चालकों से 27 फरवरी तक संबंधित ट्रैफिक थाने में आकर जुर्माना भरने के लिए कहा गया. अन्यथा उक्त तिथि के बाद मामले को कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया जाएगा. सोमवार को जिस क्षेत्र में भारी वाहनो के खिलाफ अभियान चलाया गया. उनमें बर्मामाइंस गोलचक्कर, टाटा स्टील के सुसनीगढिया गेट शामिल है. ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से भारी वाहन चालकों में हड़कंप है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एसडीओ ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षाकेंद्रों का लिया जायजा

ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली की हो रही थी आलोचना

जमशेदपुर में इन दिनों सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं. खासकर भारी वाहनों की चपेट में आकर लोगों की जान जा रही है. बीते दिनों टेल्को के जेम्को चौक के समीप भारी वाहन की चपेट में आकर पिता-पुत्री की मौत हो गई. वहीं बागबेड़ा थानान्तर्गत रेलवे स्टेशन महुआ गली के समीप डम्पर की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई. दोनों घटनाओं के बाद नो इंट्री के समय भारी वाहनों का परिचालन होता देख लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाना शुरु कर दिया. ध्वस्त हो चुकी यातायात व्यवस्था की आलोचना शुरू हो गई. लोग आंदोलन की चेतानवनी तक देने लगे. जिसके कारण ट्रैफिक पुलिस को ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में अनैतिक कार्य का विरोध करने पर मारपीट कर किया जख्मी, थाना में शिकायत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time