Adityapur: लंबे समय से बीमार चल रहे लोजपा नेता बृजमोहन सिंह का TMH में निधन

आदित्यपुर: बुधवार को आदित्यपुर कॉलोनी निवासी और लोजपा नेता बृजमोहन सिंह का टीएमएच में निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की खबर से आदित्यपुर में शोक की लहर फैल गई है. स्व. बृजमोहन सिंह का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से ही शुरू हुआ था. वे यूथ कांग्रेस से जुड़े थे और बाद में आदित्यपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष और जिला कमेटी के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे. पिछली लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर लोजपा में शामिल होने का निर्णय लिया. वे लोजपा के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष भी रहे.

सहज और मृदुभाषी व्यक्तित्व

बृजमोहन सिंह को उनके सहज और मृदुभाषी स्वभाव के लिए जाना जाता था. वे हर किसी के सुख-दुःख में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे और समाज में अपनी छाप छोड़ते थे. उनके निधन से न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक शून्यता भी पैदा हो गई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में मुश्किल है. बृजमोहन सिंह का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 100 यूनिट क्षमता के ब्लड बैंक की हुई स्थापना

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time