Holi 2025: Jamshedpur में होली का खुमार तेज – हर्बल रंगों की धूम, बच्चों की पहली पसंद Doremon पिचकारी

जमशेदपुर: शहर में होली का खुमार तेज हो चुका है. साकची, जुगसलाई, बिष्टुपुर सहित अन्य बाजार होली के रंगों से सज चुके हैं. हर दुकान पर रंग, गुलाल, पिचकारियां और रंग-बिरंगे मुखोटे सजे हुए हैं. बाजार में भीड़ से बचने के लिए लोग अभी से अपनी खरीदारी कर रहे हैं. इस बार व्यापारी वर्ग भी खुश नजर आ रहा है क्योंकि दामों में 10 से 15% बढ़ोतरी देखी जा रही है.

डॉरीमोन पिचकारी

बच्चों के लिए खास पिचकारियां

बच्चों के लिए खासतौर पर कार्टून कैरेक्टर की पिचकारियां बाजार में आई हैं. दुकानों पर बाहुबली, मोटू-पतलू, डोरेमोन, जय भीम, गन मशीन, टैंक गन जैसी रंग-बिरंगी पिचकारियां मंगाई गई हैं. इसके अलावा गुलाल और पिचकारियों से सजी दुकानों पर खरीदारी शुरू हो चुकी है. खास बात यह है कि इस बार लोग केमिकल रंगों से परहेज कर रहे हैं और हर्बल रंगों की ओर रुझान बढ़ा है. व्यापारियों ने भी इस डिमांड को देखते हुए हर्बल रंगों को प्राथमिकता दी है.

 

बंगाल के रंग की बढ़ी मांग

बाजार में इस बार बंगाल के रंग की अधिक डिमांड देखी जा रही है, जबकि स्थानीय रंगों की चमक फीकी पड़ गई है. लोगों को हर्बल रंग पसंद आ रहे हैं क्योंकि ये त्वचा के लिए हानिकारक नहीं होते. श्याम और प्रमोद जैसे दुकानदारों का कहना है कि इस बार डरावनी और अन्य प्रकार के मुखौटों की भी अच्छी डिमांड रही है. इसके साथ ही रंगीन गुब्बारों का भी युवाओं में खासा आकर्षण देखा जा रहा है.

होली की तारीख: विभिन्न पंचांगों के अनुसार

होली को लेकर लोगों में थोड़ा भ्रम है क्योंकि अलग-अलग पंचांगों के अनुसार होली की तारीख अलग-अलग पड़ रही है. कुछ लोग 14 मार्च को होली मनाएंगे, जबकि अधिकांश लोग काशी पंचांग के अनुसार 15 मार्च को इसे मनाएंगे. सरकारी छुट्टियां भी 14 और 15 मार्च को दी गई हैं. हर साल की तरह, परंपरा के अनुसार होली चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है. वहीं, जयपुर पंचांग त्रिकाल ज्योति के अनुसार इस बार होली 26 मार्च को मनाई जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: होलिका दहन गुरुवार को, डांडा रोपण के साथ मारवाड़ी समाज ने की होलिका पूजा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time