Elephant Attack:सुंदरनगर थाना के तालसा गांव में हाथी ने ग्रामीण पर किया हमला

जमशेदपुर:  सुंदरनगर थाना अंतर्गत तालसा गांव में झुड से भटककर एक हाथी के पहुंचने से हड़कंप मच गया. शनिवार देर शाम को हाथी को गांव से भगाने के प्रयास में स्थानीय निवासी रामू हेंब्रम उसकी चपेट में आ गया. हाथी ने उन्हें अपने पैरों से कुचल दिया. हालांकि ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को वहां से खदेड़ दिया, जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया. इस घटना में रामू गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि यह हाथी बीते कुछ दिनों से अपने झुंड से बिछड़कर सुंदरनगर इलाके में घूम रहा है. वन विभाग हाथी को काबू में करने के लिए लगातार प्रयासरत है.

इसे भी पढ़ेः Adityapu:r वंदे भारत की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मेसर्स शरद सर्विसेज को उप श्रमायुक्त ने भेजा नोटिस, 4 को पक्ष रखने का निर्देश

जमशेदपुर : उप श्रमायुक्त ने टाटा मोटर्स के अधीन कार्यरत ठेका कंपनी मेसर्स शरद सर्विसेज को नोटिस जारी किया. कंपनी को उक्त नोटिस वहां कार्यरत कर्मचारी मनीष शेखर की शिकायत…

Spread the love

Potka : चालियामा में 32वीं ‘अपूर पाठशाला’ शुरू, बांग्ला भाषा संरक्षण की पहल

पोटका : माताजी आश्रम, हाता की ओर से बांग्ला भाषा के संरक्षण और नई पीढ़ी को मातृभाषा से जोड़ने के उद्देश्य से राजनगर प्रखंड के चालियामा गांव में 32वीं ‘अपूर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time