जमशेदपुर: सुंदरनगर थाना अंतर्गत तालसा गांव में झुड से भटककर एक हाथी के पहुंचने से हड़कंप मच गया. शनिवार देर शाम को हाथी को गांव से भगाने के प्रयास में स्थानीय निवासी रामू हेंब्रम उसकी चपेट में आ गया. हाथी ने उन्हें अपने पैरों से कुचल दिया. हालांकि ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को वहां से खदेड़ दिया, जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया. इस घटना में रामू गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि यह हाथी बीते कुछ दिनों से अपने झुंड से बिछड़कर सुंदरनगर इलाके में घूम रहा है. वन विभाग हाथी को काबू में करने के लिए लगातार प्रयासरत है.
इसे भी पढ़ेः Adityapu:r वंदे भारत की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
There is no ads to display, Please add some



















































