
आदित्यपुर : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती आदित्यपुर टू भीम चौक के समीप भाजपा एससी मोर्चा कमेटी के द्वारा डॉक्टर भीमराव जयंती समारोह मे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई रेन सोऔर क्षेत्र के विधायक अंबेडकर चौक पहुंचे जहां उन्होंने अंबेडकर के प्रतिमा पर फूल अर्पण कर नमन किया. उसके पश्चात लोगो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हमलोग देश रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने एकत्र हुए है। संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस पार्टी ने धोखा दिया था. कांग्रेस पार्टी की मूल प्रकृति में ही धोखा लिखा है. यहां तक कि उन्हें चुनाव में हराने का काम किया था.
कांग्रेस पार्टी आदिवासी विरोधी है
कांग्रेस पार्टी अलग झारखंड के विरोधी थे. कांग्रेस पार्टी आदिवासी विरोधी है. झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बढ़ावा दिया जिसका परिणाम है कि आज यहां धर्मांतरण का बोलबाला है. उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश के साथ झारखंड को घुसपैठियों से मुक्त करा सकती है. कांग्रेस पार्टी को कोई हक नहीं है कि वो संविधान निर्माता के संविधान को लेकर पदयात्रा करे. कार्यक्रम के अंत में चंपई ने अंबेडकर जयंती पर गरीब महिलाओं को अपने हाथों से साड़ी वितरण किया।
ये रहे मौजूद
समारोह का संचालन जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने किया. मौके पर एसटी मोर्चा की जिला कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय पासवान, छायाकांत गोराई, बबलू सोरेन, रंजीत प्रधान, पितोवास प्रधान, गुरुचरण महतो, आरआईटी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, सतीश शर्मा, राकेश मिश्रा, धर्मेंद्र उर्फ चंचल गोश्वामी, लोजपा नेता रंजीत कुमार, सरयू पासवान, भोगेंद्र नाथ झा, मनोज तिवारी, पूर्व पार्षद प्रभासिनी कालूण्डिया, महेंद्र बाँसवाला, रश्मि मुर्मू, माला सिंह, एससी मोर्चा के कोल्हान प्रभारी, संजीव रंजन, स्वप्निल सिंह, श्याम दास, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे.