Municipal Elections : 44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी गौरव गोयल का जनसंपर्क अभियान चतुर्थ चरण में पहुँच गया है। इस चरण में उन्होंने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर लोगों की अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना।
गौरव गोयल ने कहा कि जुगसलाई की समस्याएँ — सड़क, जल निकासी, पेयजल, स्वच्छता और प्रदूषण — वर्षों से लंबित हैं और अब समय आ गया है कि इन मुद्दों का स्थायी समाधान किया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसहयोग से जुगसलाई को विकास की नई दिशा दी जाएगी।
उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अपने वार्ड से *ऐसे प्रत्याशी का चयन करें जिसकी सोच स्पष्ट हो, जो शिक्षित हो और जिसमें क्षेत्र के लिए काम करने की सच्ची इच्छाशक्ति हो*। उन्होंने कहा कि जुगसलाई का लगभग 44 वर्षों का ठहराव अब समाप्त होने की ओर है और यहाँ की जनता अपने विकास का नया इतिहास लिखने के लिए तैयार है।
गौरव गोयल ने कहा कि यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है, इसलिए सभी मतदाताओं को अपने विवेक और बुद्धिमत्ता का प्रयोग करना चाहिए ताकि *किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर उनका वोट व्यर्थ न हो जाए*। उन्होंने जोर देकर कहा कि मतदान प्रत्याशी की काबिलियत और योग्यता के आधार पर होना चाहिए, न कि जात-पात या किसी अन्य विभाजन के आधार पर।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस बार अवसर चूक गया तो जुगसलाई का विकास फिर उसी तरह अटक सकता है जैसे जुगसलाई का ट्रैफिक अक्सर फँस जाता है। इसलिए यह चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि क्षेत्र के भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है।
इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उनका समर्थन व्यक्त किया। गौरव गोयल ने बताया कि उनकी टीम लगातार मतदाताओं की सहायता कर रही है ताकि प्रत्येक नागरिक अपने वार्ड संख्या, मतदान केंद्र और मतदान प्रक्रिया की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सके। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्होंने तुरंत संपर्क करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि उनकी सेवा भावना केवल वार्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा जुगसलाई उनका परिवार है और क्षेत्र का विकास उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।
अंत में उन्होंने वार्ड संख्या 12 के सभी मतदाताओं से आगामी मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और वार्ड 12 में चुनाव चिन्ह “बल्ला” पर मोहर लगाकर विकास के पक्ष में अपना समर्थन देने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव : सरयू राय ने संध्या सिंह के समर्थन में पदयात्रा कर बढ़ाया जनसमर्थन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो मुर्दा मैदान कचरा प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विधायक सरयू राय ने भरी हुंकार, कहा- मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा 

मुर्दा मैदान प्रकरण में सरयू बोलेः जो होगा, सामना करूंगा मानगो में बदहाल सफाई, पेयजल संकट और सड़कों की दुर्दशा पर निगम को घेरा जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक…

Spread the love

Jamshedpur : तालसा ग्राम सभा ने एसआईआर के दौरान दस्तावेज सत्यापन का मांगा अधिकार, सीओ-बीडीओ के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा मांग पत्र

जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में कराए जा रहे एसआईआर में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं. पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण यहां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time