Jamshedpur : बर्मामाइंस में गार्ड को बंधक बनाकर लाखो रुपये मूल्य के बिजली के उपकरण की चोरी, अज्ञात के खिलाफ FIR

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित बी टू सब स्टेशन में आधी रात के बाद एक संगठित वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड को बंधक बनाकर लाखों रुपये मूल्य के उपकरणों की चोरी कर ली। घटना 15 फरवरी की बताई जा रही है, जबकि इस संबंध में प्राथमिकी 18 फरवरी को दर्ज की गई। देरी से दर्ज एफआईआर को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

इस मामले में टाटा स्टील यूआईएसएल के मैनेजर अजीत कुमार त्रिपाठी के बयान पर पुलिस ने अज्ञात 10 से 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, देर रात बदमाश सब स्टेशन पहुंचे और गार्ड के कमरे का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही गार्ड ने दरवाजा खोला, आरोपी जबरन अंदर घुस आए। धारदार हथियार का भय दिखाकर गार्ड को काबू में कर लिया गया और उसे बंधक बनाकर रखा गया।

इसके बाद आरोपियों ने सब स्टेशन परिसर में रखे बिजली आपूर्ति से जुड़े कीमती और महंगे उपकरणों को निशाना बनाया। सूत्रों के मुताबिक, चोरी गए सामान में विद्युत वितरण और आपूर्ति से संबंधित महत्वपूर्ण उपकरण शामिल हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर स्थलों पर सुरक्षा को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान का प्रयास जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता की जीत तय : महेंद्र पांडेय


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए झाड़ग्राम जिला पुलिस ने जारी किया दुर्गापूजा गाइड मैप

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झाड़ग्राम जिला पुलिस ने दुर्गापूजा गाइड मैप जारी किया। पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में…

Spread the love

Potka: पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, लेटलतीफ अधिकारियों-कर्मचारियों पर भड़के, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर घंटों बैठे

देर से पहुंचे कर्मियों को माला पहनाकर जताई नाराजगी; कहा- जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए पहुंच रहे ग्रामीण, काम धीमा होने की मिली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time