बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सालदोहा गांव में नाली का निर्माण नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी पिछले कई सालों से मुख्य सड़क पर बह रहा है, जिससे बनी विकट कीचड़ और जलजमाव की स्थिति के चलते राहगीरों और बाइक चालकों का आवापमन खतरनाक हो गया है और लोगों के फिसलकर चोटिल होने का सिलसिला जारी है। स्थानीय ग्राम प्रधान बीरेंद्र भोल, राजेश बीड, देवेश बेज, अमित दास, संजय पातर, शुभम भोल और अनुराग दास समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनाते वक्त संवेदक द्वारा नाली न बनाए जाने से यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है और जनप्रतिनिधियों की इस पर लगातार बरती जा रही उदासीनता से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : लधनासोल जंगल में हाथी ने डाला डेरा, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क
There is no ads to display, Please add some


















































