झाड़ग्राम : स्कूली विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए बेलियाबेड़ा थाना पुलिस ने तीन स्कूलों के आसपास की दुकानों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया। गोपीबल्लभपुर-2 प्रखंड के तपसिया हाई स्कूल, रंटुआ हाई स्कूल और बलदी निगमआनंद हाई स्कूल के आसपास पुलिस ने दुकानों की जांच की।
अभियान के दौरान स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में गुटखा, बीड़ी, सिगरेट सहित अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री की स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिस ने दुकानदारों को संबंधित नियमों की जानकारी देते हुए स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी। साथ ही आम लोगों को भी तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
बेलियाबेड़ा थाना प्रभारी नीलू मंडल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नशामुक्त और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए नियमित निगरानी और जागरूकता अभियान जारी रखने की जरूरत बताई।
There is no ads to display, Please add some


















































