Chaibasa : लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ कांग्रेस ने मनाया ‘काला दिवस’, प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर जताया विरोध

सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में शहीद पार्क चौक पर प्रदर्शन, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : लोकतंत्र, संविधान तथा देश की चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता की रक्षा के संकल्प के साथ जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम ने शनिवार को चाईबासा में ‘काला दिवस’ मनाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहीद पार्क चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया।कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने किया।
कांग्रेस जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक ताकत जनता के मताधिकार और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था में निहित है। लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना तथा संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा करना प्रत्येक लोकतांत्रिक नागरिक का दायित्व है। कांग्रेस पार्टी इन मूलभूत सवालों पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि ‘काला दिवस’ मनाने का उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान और चुनावी निष्पक्षता से जुड़े सवालों के प्रति जनता का ध्यान आकर्षित करना है।

उन्होंने कहा कि मताधिकार केवल मतदान करने का अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी और उसकी आवाज का आधार है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोपरि है। कांग्रेस इन मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण की लड़ाई निरंतर जारी रखेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मर्यादाओं और जनता के अधिकारों की रक्षा के व्यापक संकल्प से जुड़ा है।

पार्टी कार्यकर्ता जनहित के सवालों पर एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।कार्यक्रम के माध्यम से जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम ने लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा, मताधिकार की गरिमा बनाए रखने और चुनावी व्यवस्था में जनता के विश्वास को मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया।

मौके पर विधानसभा प्रभारी मायाधर बेहरा, चन्द्रशेखर दास, रईस रिजवी छब्बन, सह प्रभारी नितिमा बारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, एनसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप, आरजीपीआरएस जिलाध्यक्ष रितेश तामसोय, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां, जिप सदस्य जय प्रकाश महतो, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सिकुर गोप , सकारी दोंगो, सुरेश चन्द्र सावैयां, विजय सिंह सामड, मंडल अध्यक्ष सोमा पुरती, अशोक मुंडरी, कांग्रेस के कैरा बिरुवा, सत्याशीला हेमब्रम, अशोक बारिक , मोहन सिंह हेमब्रम , अविनाश कोड़ाह , जम्बी कुदादा, अशरफुल होदा , जंग बहादुर , राखी सालूजा, अमृत माझी , इम्तियाज खान, जया सिंकु ,प्रदीप बाग , विजय लक्ष्मी सिंकु ,राधा मोहन बनर्जी , राकेश सिंह , बालेमा कुई , संतोष सिन्हा, संदीप सन्नी देवगम, लियोनर्ड बोदरा , संजय रवि ,राजीव बोयपाई , प्रतीक कुमार, सनातन बिरुवा, जंग बहादुर , मोटाई सुंडी , शिवा बांदिया, क्रांति प्रकाश, गोपाल बोदरा , लक्ष्मी बेसरा, मथुरा चाम चाम्पिया, विक्रमादित्य सुंडी, गंगा कच्छप, एस.बिरुवा , सुरेश कच्छप, बिक्रम बिरुली , बुल्लू दास , क्रांति प्रकाश , सुल्तान अहमद , चन्दन यादव , करण सोनकर, हेमंत भंज, सुशील दास , भोलेनाथ बोदरा आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अग्रसेन जयंती सप्ताह के अवसर पर अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

जमशेदपुर : अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन जयंती सप्ताह के पावन अवसर पर शनिवार को इस्कॉन मंदिर, जमशेदपुर में राशन…

Spread the love

Jamshedpur :  कन्हैया सिंह की पत्नी ने पुलिस पर लगाया पति को झूठे केस में फंसाने का आरोप

कहा- विरोधियों की शह व पैसे लेकर तीन दिनों बात फर्जी आर्म्स बरामदी दिखायी जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के सहयोगी कन्हैया सिंह की पत्नी शुष्मा सिंह ने पुलिस पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time