चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और केंद्रीय सतर्कता आयोग के संयुक्त तत्वावधान में टाटा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में बुधवार को एक विशेष पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस बार प्रतियोगिता का मुख्य विषय “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रखा गया है।विद्यालय की प्राचार्या शशिकला ने सभी विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने और अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से सत्यनिष्ठा का संदेश देने के लिए प्रेरित किया ।
विद्यालय के कला शिक्षक रंजन कुमार ने बताया कि शिक्षकों की देखरेख में मूल्यांकन के पश्चात तीन सर्वश्रेष्ठ पोस्टरों का चयन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान कक्षा 11 ,विज्ञान संकाय की प्रियंका महाली, द्वितीय स्थान कक्षा 8 की समीक्षा राज और तृतीय स्थान पर कक्षा 10 और 11 विज्ञान संकाय की श्रीजा पॉल संयुक्त रूप से रही।
कार्यक्रम का समापन शांति पाठ गाकर किया गया।
इसे भी पढ़ें : Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मनाया गया
There is no ads to display, Please add some


















































