चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के निर्देशानुसार आयुर्वेद दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक सुरेश पंडा ने कहा कि इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की मुख्य थीम “एक स्वास्थ्य, एक भविष्य: साक्ष्य, नवाचार और समग्र देखभाल के माध्यम से आयुर्वेद विज्ञान का एकीकरण” रखा गया है ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आयुर्वेद पर आधारित स्वस्थ जीवनशैली, सही पोषण, दिनचर्या और ऋतुचर्या के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही मास पर्यन्त चलने वाले इस कार्यक्रम में विद्यालय में जागरूकता भाषण, विभिन्न प्रतियोगिताओं और ‘मेरा आयुर वृक्ष’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयुर्वेद के महत्व को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ एवं राष्ट्रगान गाकर किया गया।
इसे भी पढ़ें : Chaibasa : टाटा डीएवी नोवामुंडी में ‘मिशन लाईफ’ के तहत ई-कचरा जागरूकता एवं संग्रहण अभियान का समापन
There is no ads to display, Please add some


















































