Jamshedpur : मानगो पुल से बच्चे के साथ नदी में कूदने का महिला ने किया प्रयास, राहगीरों ने बचाया

पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में होने की बात, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर : मानगो पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा की रहने वाली एक महिला ने अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का प्रयास किया। महिला की गतिविधियों पर पुल से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को रोक लिया और उसके साथ मौजूद बच्चे को भी सुरक्षित बचा लिया।

घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस महिला से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

बताया जा रहा है कि महिला पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर मानसिक तनाव में थी। हालांकि, महिला ने आखिर ऐसा कदम उठाने का प्रयास क्यों किया, इसकी आधिकारिक वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है।

राहगीरों की सतर्कता और समय पर किए गए हस्तक्षेप के कारण महिला और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए मानगो पुल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : टाटा डीएवी नोवामुंडी में ‘मिशन लाईफ’ के तहत ई-कचरा जागरूकता एवं संग्रहण अभियान का समापन

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :  टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में सोमवार को शिक्षा मंत्रालय तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित ‘मिशन लाईफ’ ई-कचरा जागरूकता एवं संग्रहण अभियान…

Spread the love

Jamshedpur : सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची के एफडीपी प्रोग्राम में कुलपति प्रो इला कुमार मुख्य अतिथि के रूप में हुईं सम्मिलित, AI मैपिंग के लिए कुलपति को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जमशेदपुर : सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची एवं JSFDA,डिपार्टमेंट ऑफ़ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन एवं झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक AI एवं ML…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time