बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर स्थित मां रंकिणी मैदान में आयोजित मिश्रा कप प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को भारी भीड़ और चौके-छक्कों की गूंज के बीच भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि और मिश्रा कप के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने अमर जवानों की याद में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी और फीता काटकर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। 6-6 ओवरों के इस बेहद रोमांचक टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में ब्रदर 11 स्टार ने फेको घाट क्रिकेट टीम को कड़े संघर्ष में हराकर ट्रॉफी और 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया, जबकि उपविजेता फेको घाट टीम को 4,000 रुपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों के उत्साहवर्धन के बीच संपन्न हुए इस सफल आयोजन के लिए समिति ने खिलाड़ियों व ग्रामीणों का आभार जताया तथा स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे टूर्नामेंट जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इसे भी पढ़ें : Jadugora : यूसीआईएल के स्थापना का 60 वर्ष पूरा, डायमंड जुबली पर कंपनी के विस्तारीकरण व निवेश पर हुई चर्चा
There is no ads to display, Please add some


















































