Jamshedpur : वियतनाम हादसे में दिवंगत विनय राय और राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर भारत लाने की पहल तेज

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मिले कुलवंत सिंह बंटी, शीघ्र स्वदेश वापसी का किया अनुरोध

जमशेदपुर :  वियतनाम में सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए रांची के योग शिक्षक स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा एवं जमशेदपुर के स्वर्गीय विनय राय के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर आवश्यक पहल तेज कर दी गई है।

स्वर्गीय विनय राय भाजपा कदमा मंडल के बूथ अध्यक्ष श्री रमेश राय जी के पुत्र एवं भाजपा कदमा मंडल के कोषाध्यक्ष श्री सुरेंद्र राय जी के भतीजे थे। वियतनाम में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में उनके निधन की खबर से भाजपा परिवार एवं जमशेदपुर में शोक की लहर है।

विनय राय के परिजनों द्वारा उनके निधन की सूचना भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष श्री उपेंद्र गिरी जी को दी गई। उपेंद्र गिरी ने तत्काल इसकी जानकारी पूर्व खादी बोर्ड सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी को फोन पर दी। उस समय कुलवंत सिंह बंटी नई दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी के साथ मौजूद थे। उन्होंने तत्काल यह मामला रक्षा राज्य मंत्री के संज्ञान में लाते हुए स्वर्गीय विनय राय के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने के लिए आवश्यक पहल का आग्रह किया।

इसके बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के सहयोग से विदेश मंत्रालय के स्तर पर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। इसी क्रम में आज रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने माननीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर जी से भेंट कर दोनों दिवंगतों के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने के लिए व्यक्तिगत हस्तक्षेप का अनुरोध किया।

उन्होंने विदेश मंत्री से आग्रह किया कि वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास एवं संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजी, कानूनी एवं अन्य औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि दोनों परिवार अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार कर सकें।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर जी ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। केंद्र सरकार के प्रयासों से उम्मीद है कि स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर शनिवार तक भारत पहुंच जाएगा तथा स्वर्गीय विनय राय के पार्थिव शरीर को भी शीघ्र जमशेदपुर लाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भाजपा परिवार स्वर्गीय विनय राय के शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ा है। केंद्र सरकार के स्तर पर पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में केंद्रीय शांति समिति की निष्क्रियता पर सवाल, दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की कार्यप्रणाली भी चर्चा में, संस्था की जवाबदेही तय करने की मांग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ओल्ड एज होम में  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, डालसा सचिव बोले, बुजुर्ग बोझ नहीं अनुभव की पूंजी हैं 

जमशेदपुर : अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर ओल्ड एज होम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि…

Spread the love

Jadugora : खुकड़ाडीह में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन, ग्राम सभा के महत्व के प्रति बच्चों को किया जागरूक जागरूक

जादूगोड़ा : भारत सरकार के निर्देश पर पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में आज बृहस्यतिवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time