पोटका : कलिकापुर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने माइक के दो यूनिट चोरी कर लिए। गुरुवार को चोरी की जानकारी मिलने के बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन के लिए माइक उपलब्ध नहीं होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी गई।
मंदिर के मुख्य पुजारी तरणी सेन दास ने चोरी को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंदिर से माइक के दो यूनिट की चोरी होने के बाद अब राधा-कृष्ण के आभूषण, इनवर्टर और अन्य सामानों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
पुजारी ने पुलिस से मंदिर में हुई चोरी की घटना का शीघ्र उद्भेदन कर आरोपितों पर कार्रवाई करने तथा मंदिर के सामानों की सुरक्षा की गुहार लगाई हैं।
There is no ads to display, Please add some


















































