जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड क्षेत्र के नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के आवासीय कॉलोनी में जीवन ज्योति सेवा समिति द्वारा सामुदायिक केन्द्र नरवा पहाड़ में आयोजित रक्तदान शिविर में 370 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इसके पूर्व यूसिल के खान प्रबंधक एम के सिंह , उप खान प्रबंधक एस के सिंह, माझी बाबा वीरेन टुडू सुदर्शन ,सुरेश मुर्मू, राजेश मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर माझी बाबा वीरेन टुडू ने कहा कि रक्तदान जीवन दान है। कई लोग रक्त की कमी से मृत्यु हो जाती है। जिसे बचाने व रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए बीते चार सालों से समिति की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में जीवन ज्योति सेवा समिति की ओर से माझी बाबा वीरेन टुडू, सुदर्शन नमाता, सुरेश मुर्मू,( महासचिव) चंद्राई टुडू, दिलीप मुर्मू, राजेश मुर्मू, दिनेश टुडू, कविता मुर्मू, अल्पना मुर्मू, सोनिया बास्के,दिलीप मुर्मू,प्रकाश केशव, सलखू मुर्मु, चिन्मया दास, लखन सरदार, डोंगल दिग्गी, कारूँ माझी,लखनिद्र मुर्मू, मानसिंह किस्कू ने अहम योगदान दिया।
इसे भी पढ़ें : Potka : राधा-कृष्ण मंदिर से माइक के दो यूनिट चोरी, पुजारी ने दर्ज कराई शिकायत
There is no ads to display, Please add some


















































