Jamshedpur :जमशेदपुर पहुंचीं डीजेपी, अपराध नियंत्रण को लेकर कोल्हान के पुलिस अधिकारियों संग की बैठक

जमशेदपुर : झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं । इस दौरान डीजीपी ने एसएसपी के आवासीय कार्यालय में संगठित अपराध से संबंधित घटनाओं की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए । बैठक में कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोटा, पश्चिमी सिंहभूम के अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक , जमशेदपुर के एसएसपी एहतेशाम वकरीब , एसपी, ग्रामीण एसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में QR आधारित बीट पुलिसिंग, गोलमुरी थाना अंतर्गत केनरा बैंक डकैती कांड व सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल में हुई फायरिंग की घटना की विस्तृत समीक्षा की । डीजीपी ने संबंधित कांडों की वर्तमान स्थिति, अनुसंधान की वर्तमान प्रगति के अलावा मामले में गठित SIT द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। गोलमुरी केनरा बैंक डकैती मामले में सीसीटीवी फुटेज में चिन्हित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया। आपको बता दें कि जमशेदपुर के गोलमुरी में हुई बैंक डकैती झारखंड में अब तक की सबसे बड़ी बैंक डकैती है। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बैठक में अपराध नियंत्रण, संगठित अपराध पर प्रभावी कार्रवाई, QR आधारित बीट पुलिसिंग को और सुदृढ़ व प्रभावी बनाने तथा महत्वपूर्ण कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वियतनाम हादसे में दिवंगत विनय राय और राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर भारत लाने की पहल तेज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सरयू राय के अल्टीमेटम के बाद भी नहीं जागा मानगो नगर निगम प्रशासन,  मानगो मुर्दा मैदान का कचरा नगर निगम कार्यालय के सामने विधायक ने डंप कराया

सरयू के सवाल दो साल से मुर्दा मैदान की सफाई क्यों नहीं हुई? आदिवासियों की अनापत्ति के बावजूद क्यों नहीं जागा नगर निगम? पार्षदों के संदेशों के बावजूद डंपिंग स्थान…

Spread the love

Bahragora : जल जमाव और कीचड़ से बदहाल हुई सालदोहा गांव की मुख्य सड़क, नाली न होने से ग्रामीणों का जीना हुआ मुहाल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सालदोहा गांव में नाली का निर्माण नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी पिछले कई सालों से मुख्य सड़क पर बह रहा है, जिससे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time