खड़गपुर : दुर्गापूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और सुगम आवागमन को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने छह ईएमयू स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें 17 से 22 अक्टूबर 2026 के बीच पांच-पांच फेरे लगाएंगी। विशेष ट्रेनों का ठहराव मार्ग के सभी स्टेशनों पर होगा।
रेलवे के अनुसार, पांशकुड़ा-हावड़ा स्पेशल (SPL-1) 17 से 21 अक्टूबर तक रात 10:30 बजे पांशकुड़ा से रवाना होकर रात 12:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इसके विपरीत हावड़ा-पांशकुड़ा स्पेशल (SPL-2) 18 से 22 अक्टूबर तक रात 12:50 बजे हावड़ा से चलेगी और रात 2:40 बजे पांशकुड़ा पहुंचेगी।
इसी तरह मेचेदा-हावड़ा स्पेशल (SPL-3) रात 11:30 बजे रवाना होकर रात 1 बजे हावड़ा पहुंचेगी, जबकि हावड़ा-मेचेदा स्पेशल (SPL-4) रात 1:15 बजे चलेगी और 2:45 बजे मेचेदा पहुंचेगी। दोनों का संचालन क्रमशः 17-21 और 18-22 अक्टूबर तक होगा।
आमता-हावड़ा स्पेशल (SPL-5) रात 11:55 बजे आमता से चलकर रात 1:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा-आमता स्पेशल (SPL-6) रात 1:30 बजे रवाना होकर सुबह 3 बजे आमता पहुंचेगी।
इसके अलावा 17 से 22 अक्टूबर तक 38806, 38808, 38714, 68007, 68002, 18033, 18034 और 38821 को छोड़कर सभी गैलोपिंग ईएमयू/मेमू ट्रेनों को सभी स्टेशनों के साथ यात्री हॉल्ट पर भी ठहराव दिया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से दुर्गापूजा के दौरान इन अतिरिक्त सेवाओं का लाभ उठाने और यात्रा की योजना पहले से बनाने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें : Kharagpur : स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन
There is no ads to display, Please add some


















































