Bahragora : सांसद प्रतिनिधि और ठेकेदार के बीच कार्यस्थल पर जमकर हंगामा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के निर्देश पर काम बंद

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मौदा पंचायत के बहादुरपुर चौक से उड़िया स्कूल तक ₹37,23,537 की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण को लेकर रविवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया जब बिना विधिवत शिलान्यास के कार्य शुरू किए जाने पर सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टी ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध जताया, जिसके बाद कुसुम कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार राहुल शंकर बाजपेयी और सांसद प्रतिनिधि के बीच तीखी बहस व तू-तू मैं-मैं हो गई। जहां सांसद प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि ठेकेदार बिना सूचना और नियम-विरुद्ध मनमाने ढंग से काम करा रहा था और जब तक शिलान्यास नहीं होता तब तक काम नहीं होना चाहिए। वहीं ठेकेदार ने अपनी सफाई में कहा कि उन्हें NREP से वैध वर्क ऑर्डर मिला है तथा पीडब्ल्यूडी कोड में शिलान्यास अनिवार्य नहीं है, उल्टे टेंडर न मिलने की रंजिश में काम छीनने और दबाव बनाने के लिए अड़ंगा लगाया जा रहा है। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण होते देख बहरागोड़ा थाना पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया ।जिसके उपरांत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने दूरभाष पर तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य पर रोक लगाने का मौखिक निर्देश जारी कर दिया।

इसे भी पढ़ें : Jadugora :  पूर्व यूसिल कर्मी विद्या शर्मा का दो इंक्रीमेंट होल्ड करने के मामले में धनबाद श्रम न्यायालय 01 ने लिया संज्ञान, यूसिल प्रबंधन को 23 अक्टूबर को जवाब दाखिल करने का आदेश

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जितिया पर्व के दिन नदी में डूबी किशोरी के परिजनों से मिले  पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता 

जमशेदपुर : जितिया पर्व के दिन स्वर्णरेखा नदी में हुए दर्दनाक हादसे की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री बन्ना…

Spread the love

Ranchi : एसआर डीएवी  पुंदाग में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

रांची : एसआर. डीएवी.पब्लिक स्कूल पुंदाग में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल तथा सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time