Bahragora : बहरागोड़ा में सर्पदंश से महिला की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की पूरनापानी पंचायत अंतर्गत करकटा गांव में बीती रात बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण अपने घर के आंगन में बैठीं स्वास्थ्य सहिया कल्पना मांडी को अचानक एक अत्यंत जहरीले सांप ने पैर में डंस लिया।जिसके बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। वहीं घटना से घबराए परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहरागोड़ा लेकर पहुंचे, हालांकि वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस की आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत पोस्टमार्टम कराकर जब मृतका का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव करकटा लाया गया, तब शव देखते ही उनके पति, दोनों मासूम बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिससे पूरे गांव में मातम और शोक की लहर फैल गई।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : नरवा पहाड़ जीवन ज्योति सेवा समिति की रक्तदान शिविर में 370 यूनिट रक्त संग्रह


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora :  पूर्व यूसिल कर्मी विद्या शर्मा का दो इंक्रीमेंट होल्ड करने के मामले में धनबाद श्रम न्यायालय 01 ने लिया संज्ञान, यूसिल प्रबंधन को 23 अक्टूबर को जवाब दाखिल करने का आदेश

जादूगोड़ा : बिना ठोस साक्ष्य के पूर्व यूसिलकर्मी विद्या शर्मा का वर्ष 2020 व 2021 में यूसिल प्रबंधन द्वारा दो इंक्रीमेंट होल्ड करने के मामले में धनबाद श्रम न्यायालय 01…

Spread the love

Jhargram : भीड़ में मां से बिछड़ा मासूम, पुलिस की तत्परता से कुछ ही देर में मिला, ‘सेवा सेतु अभियान’ के दौरान हुई वारदात

झाड़ग्राम : जनकल्याण शिविर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच मां से बिछड़े मासूम को लेकर शुक्रवार को कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बच्चे के अचानक गायब होने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time