Jamshedpur : बागबेड़ा में हथियार के साथ अपराधकर्मी अनुप बंगाली गिरफ्तार, 17 से अधिक मामलों में रहा है आरोपी

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के वायरलेस मैदान में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली (42 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी लोडेड कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की देर रात वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के वायरलेस मैदान में अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

विशेष टीम ने सूचना के आधार पर वायरलेस मैदान पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और आरोपी अनूप चक्रवर्ती को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे का देशी लोडेड कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

मामले को लेकर बागबेड़ा थाना में कांड संख्या 92/26, दिनांक 02 अक्टूबर 2026 के तहत धारा 25(1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि गिरफ्तार अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली के खिलाफ लगभग 17 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न थानों के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

पुलिस का कहना है कि हथियार के साथ उसकी गिरफ्तारी से किसी संभावित आपराधिक घटना को रोकने में सफलता मिली है। मामले में आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ओल्ड एज होम में  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, डालसा सचिव बोले, बुजुर्ग बोझ नहीं अनुभव की पूंजी हैं 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora :  पूर्व यूसिल कर्मी विद्या शर्मा का दो इंक्रीमेंट होल्ड करने के मामले में धनबाद श्रम न्यायालय 01 ने लिया संज्ञान, यूसिल प्रबंधन को 23 अक्टूबर को जवाब दाखिल करने का आदेश

जादूगोड़ा : बिना ठोस साक्ष्य के पूर्व यूसिलकर्मी विद्या शर्मा का वर्ष 2020 व 2021 में यूसिल प्रबंधन द्वारा दो इंक्रीमेंट होल्ड करने के मामले में धनबाद श्रम न्यायालय 01…

Spread the love

Muri : मुरी से दो अज्ञात व्यक्ति ले उड़े बेलोनो कार, कार मालिक ने पुलिस से बरामदगी की लगायी गुहार

मुरी : मुरी स्टेशन परिसर स्थित टेम्पो स्टैंड के पास से बीती रात दो अज्ञात व्यक्ति धोखा देकर एक सफेद बेलोनो कार लेकर फरार हो गए। कार मालिक रोशन महतो…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time