Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने बापू व शास्त्री जी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा यूनियन कार्यालय के सभागार में मनाई गई। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर एवं आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि गांधी जी की सादगी एवं स्वच्छता के विचारों को आत्मसात करना आज बेहद जरूरी हो गया है ।वहीं शास्त्री जी का किसान प्रेम एवं देश के प्रति समर्पण से सीख लेने के जरूरत है।

महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि गांधी जी यूं ही महात्मा नहीं बन गये। उन्हें मिला राष्ट्रपिता का संबोधन उनकी महानता को दर्शाता है। गांधी एक विचारधारा है जिसे सबों को अपना चाहिए। अहिंसा के बल पर देश को आजाद कराना कोई आसान नहीं बल्कि असाधारण काम था । जिसे गांधी जी ने करके दिखाया।
गांधी व शास्त्री जी की स्मृति में पैदल यात्रा आयोजित।

उधर टाटा मोटर्स के सौजन्य से गांधी जी व शास्त्री जी की स्मृति में पैदल यात्रा निकाली गई। पैदल यात्रा स्टेडियम से चलकर टेल्को कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुगावकर स्टेशन में आकर संपन्न हुआ।

इसमें बतौर अतिथि टाटा कमिंस के प्लांट हेड अजीतेश मुंगा, टाटा मोटर्स के जीएम पीके सिंहा, टाटा मोटर्स अस्पताल के हेड डॉ संजय लाल श्रीवास्तव, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत अन्य मौजूद थे। सबों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। तथा दोनों महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कलश स्थापना के साथ 11 अक्टूबर से  शुरू होगा दुर्गोत्सव, पूजा को लेकर पुलिस-पूजा समितियों की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर, 21 को विसर्जन पर बनी सहमति


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में झाड़ग्राम जिले में 100 शाखाएं स्थापित करने का लक्ष्य, हिन्दू मिशन मैदान में मेरा गांव-मेरा शाखा का आयोजन

झाड़ग्राम :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर झाड़ग्राम जिले में 100 शाखाएं स्थापित करने के लक्ष्य के साथ चलाए जा रहे ‘मेरा गांव, मेरा शाखा’ अभियान…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, आवेदनों पर दिया कार्रवाई का निर्देश

जमशेदपुर :  जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time