Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को रोजाना चलाने की मांग, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रेलवे को सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी नहीं होने पर रेल चक्का जाम की चेतावनी

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से अमृतसर के लिए चलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन के बजाय प्रतिदिन चलाने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 31 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण पूर्व रेलवे के उप महाप्रबंधक मनीष जैन को ज्ञापन सौंपकर यात्रियों की परेशानी से अवगत कराया।

ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना काल से पहले टाटानगर से जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का नियमित परिचालन होता था, लेकिन कोरोना काल के बाद से ट्रेन का परिचालन सप्ताह में महज तीन दिनों तक सीमित कर दिया गया है। इसके कारण जमशेदपुर, कोल्हान और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को पंजाब तथा अन्य राज्यों की यात्रा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग रोजगार, व्यापार, शिक्षा, इलाज और पारिवारिक कारणों से पंजाब और अन्य स्थानों की यात्रा करते हैं। ट्रेन के सप्ताह में केवल तीन दिन चलने के कारण यात्रियों को दूसरी ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे टिकट की उपलब्धता, यात्रा की सुविधा और समय को लेकर लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस मांग को लेकर पूर्व में भी कई बार रेल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। हर बार रेल प्रशासन की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का परिचालन प्रतिदिन शुरू नहीं किया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जमशेदपुर और आसपास के लाखों लोगों की सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन का दैनिक परिचालन बेहद आवश्यक है।

ज्ञापन के माध्यम से रेलवे प्रशासन से मांग की गई है कि टाटानगर से अमृतसर जाने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन के बजाय सातों दिन नियमित रूप से चलाने की व्यवस्था की जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिल सके।

प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जमशेदपुर के नागरिकों और समूह साध संगत के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आंदोलन किया जाएगा। कमेटी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर रेल चक्का जाम भी किया जाएगा। साथ ही, किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए रेल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने की बात कही गई है।

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रेल प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का दैनिक परिचालन शुरू करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :  डिस्ट्रिक्ट हाईवे टास्क फोर्स की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने का निर्णय, पारडीह से बालिगुमा तक चलेगा अभियान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : टाटा डीएवी नोवामुंडी में ‘मिशन लाईफ’ के तहत ई-कचरा जागरूकता एवं संग्रहण अभियान का समापन

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :  टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में सोमवार को शिक्षा मंत्रालय तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित ‘मिशन लाईफ’ ई-कचरा जागरूकता एवं संग्रहण अभियान…

Spread the love

Jamshedpur : सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची के एफडीपी प्रोग्राम में कुलपति प्रो इला कुमार मुख्य अतिथि के रूप में हुईं सम्मिलित, AI मैपिंग के लिए कुलपति को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जमशेदपुर : सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची एवं JSFDA,डिपार्टमेंट ऑफ़ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन एवं झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक AI एवं ML…

Spread the love

One thought on “Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को रोजाना चलाने की मांग, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रेलवे को सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी नहीं होने पर रेल चक्का जाम की चेतावनी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time