जमशेदपुर : सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची एवं JSFDA,डिपार्टमेंट ऑफ़ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन एवं झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक AI एवं ML फॉर एजुकेटर्स कन्सेप्ट्स , टूल्स एण्ड प्रैक्टिकल इम्प्लीटेशन विषय पर फैकल्टी डेवलेपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया है । यह विश्वविद्यालय लिए बड़ी खुशी की बात है कि कुलपति प्रो इला कुमार मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं । कुलपति Al के प्रयोग पर निरन्तर प्रयत्नशील है। झारखंड सरकार द्वारा एआई मैपिंग के लिए कुलपति इला कुमार को जिम्मेदारी दी गई हैं। कुलपति ने ए आई एवं एम एल फॉर एजुकेटर्स कन्सेप्ट्स, टूल्स एण्ड प्रैक्टिकल संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक अपने विचारों का साझा किया । इन्होंने अपने वक्तव्य में इन्होंने आई की शक्ति और इसके नवीनतम विकास के बारे में बताया ।इन्होंने डाइमेंशनलिटी एनालिसिस, सरकार की नीति ‘ए आई फॉर ऑल’ और मशीन लर्निंग मॉडल्स के प्रशिक्षण में निष्पक्षता की बात की उन्होंने यह भी बताया की शिक्षकों को विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता विकसित किस प्रकार करें सिखाना चाहिए ताकि वह अपने रोजमर्रा के जीवन की समस्याओं का सामना सरलतापूर्वक कर सकें। इस दिशा में विद्यार्थियों को जागरुक भी रहने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में झारखंड के सभी जगह से बड़ी संख्या में फैकल्टी सम्मिलित हुए थे।
There is no ads to display, Please add some


















































