Jhargram : पानी में डूब रहे सात वर्षीय बेटे को बचाने के लिए घाघरा जल प्रपात की तेज धार में बह गई मां, गोताखोरों की मदद  से महिला की तलाश जारी

झाड़ग्राम :  पानी में डूबते सात साल के बेटे को बचाने के लिए मां ने घाघरा जलप्रपात की तेज धार में छलांग लगा दी। पिता ने बच्चे को तो बचा लिया, लेकिन मां प्रीति दत्ता तेज बहाव में बह गईं। हादसे के 24 घंटे से अधिक समय बाद भी 34 वर्षीय प्रीति का कोई सुराग नहीं मिला है। घाघरा जलप्रपात और आसपास के जलक्षेत्र में पुलिस तथा आपदा प्रबंधन दल की तलाश लगातार जारी है।

दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर के हरिहरपुर पंचायत अंतर्गत बेनियाडांगा की रहने वाली प्रीति दत्ता पति राजदीप दत्ता और सात वर्षीय बेटे प्रियंक के साथ पर्यटकों के एक दल में झाड़ग्राम घूमने आई थीं।

शनिवार को बेलपहाड़ी के घाघरा जलप्रपात में तस्वीरें लेने के दौरान प्रियंक अचानक पानी में गिर गया। बेटे को बचाने के लिए प्रीति तुरंत पानी में कूद गईं। इसी दौरान राजदीप ने किसी तरह बच्चे को बाहर निकाल लिया, लेकिन तेज धारा प्रीति को अपने साथ बहा ले गई।

घटना के बाद पुलिस, आपदा प्रबंधन दल और स्थानीय लोग तलाश में जुटे हैं। गोताखोरों की मदद से जलप्रपात और आसपास के जलक्षेत्र को खंगाला जा रहा है। एक ओर बच्चे की जान बचने की राहत है, तो दूसरी ओर मां के अब तक नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में दुर्गा पूजा में टाइट रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ का हुआऔपचारिक शुभारंभ

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एनएच-49 पर दारिशोल के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को कुचला

बहरागोड़ा : रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-49 स्थित दारिशोल बीट के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल से फेरी लगाने जा रहे 52 वर्षीय दिलीप कालिंदी (निवासी- आलमपुर, जाम्बनी)…

Spread the love

Medinipur : मेदिनीपुर शहर में श्रद्धा के साथ याद किए गए राष्ट्रपिता गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री 

मेदिनीपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को मेदिनीपुर शहर में श्रद्धा के साथ दोनों महापुरुषों को याद किया गया। सामाजिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time