जमशेदपुर : भारत विकास परिषद जमशेदपुर एवं आदित्यपुर शाखा द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय समहू गान शाखा स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आज सिंहभुम चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स भवन बिस्टुपुर में संपन हुआ। इस कार्यकम में कुल 5 स्कूल ने भाग लिया। सभी स्कूल ने हिंदी, संस्कृत एवं लोक गीत प्रस्तुत किया। प्रत्येक गीत हेतु 7 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। कार्यकम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतुल भटनागर, टाटा स्टील के ओएमएंडक्यू डिवीजन के महाप्रबंधक, विशिष्ट अतिथि अभिषेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष सिंहभुम चेम्बर, संतोष अग्रवाल प्रांतीय उपाध्यक्ष भारत विकास परिषद्, दिनेश प्रसाद, क्षेत्रिय संयोजक सह संयुक्त सचिव, शाखा अध्यक्ष अशोक मोदी, शशि मिश्रा, पूर्वी घोष, शाखा सचिव अरुण गुप्ता एवं राकेश सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
डीएवी एनआईटी के छात्रो द्वारा राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के उपरांत कार्यकम आरम्भ हुआ। अशोक मोदी ने अपना स्वागत उदगार दिया। अतिथियों ने भारत विकास परिषद् द्वारा किये जा रहे कार्याे की प्रशंसा की एवं इस शानदार कार्यकम के आयोजन हेतु बधाई दिया। प्रतियोगिता के परिणामः- आदित्यपुर शाखा के डीएवी एनआईटी प्रथम, केपीएस गम्हरिया द्वितीय और विद्या ज्योति स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। जमशेदपुर शाखा के एआईडब्ल्यूसी एकेडमी बारीडीह ने प्रथम तथा रामकृष्ण मिशन ने दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों शाखाओं की प्रथम विजेता टीमें 11 अक्टूबर को रांची में आयोजित होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपने संस्कार को बढावा देना है। यह कार्यकम शाखा, प्रान्त, क्षेत्र के उपरान्त राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती हैं। निर्णायक गण की भूमिका में कोंकना दास, सुशांत घोषाल एवं अलोक उपस्थित थे। कार्यकम का सफल सं्चालन जमशेदपुर शाखा सचिव अरुण गुप्ता ने किया। राष्ट्रीय गान के साथ यह कार्यकम संपन्न हुआ। इसे सफल बनाने में शैलेंद्र कुमार, पूर्वी घोष, रंजना कुमारी, राजेश सिन्हा, महावीर अग्रवाल, राकेश सिन्हा, विनीत सहाय, भारत सहाय, कविता सहाय, आकांशा सुमन, पवन ओझा आदि का योगदान रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन आदित्यपुर शाखा सचिव राकेश सिन्हा ने दिया।
There is no ads to display, Please add some


















































