Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विधायक निधि से पूर्ण हुई कुल 61.50 लाख रुपये की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को सड़क, नाली, स्वच्छता, सामुदायिक भवन एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने भालुबासा स्थित शीतला भवन के समीप शौचालय एवं किचन शेड निर्माण, नीतिबाग कॉलोनी रोड नंबर-1 में नाली निर्माण, ह्यूम पाइप, इंद्रानगर में महतो जिरोक्स के समीप विभिन्न गलियों में सड़क निर्माण तथा छायानगर, भुईयांडीह बस्ती में नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

इसके अलावा, विधायक पूर्णिमा साहू ने न्यू बाराद्वारी, देवनगर स्थित नवजीवन सुभाष आश्रम में किचन शेड निर्माण एवं बाराद्वारी, देवनगर स्थित सामुदायिक भवन के मरम्मतीकरण एवं सौंदर्यीकरण, सीढ़ी निर्माण, छत के ऊपर बाउंड्रीवॉल एवं किचन शेड निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले और बस्ती में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। विधायक निधि का उपयोग ऐसे कार्यों के लिए किया जा रहा है, जिनसे सीधे तौर पर आम लोगों के दैनिक जीवन में सुविधा और उन्हें राहत पहुंचे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अन्य इलाकों में भी आवश्यकताओं और नागरिकों की मांग के अनुरूप विकास योजनाओं को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारने के प्रयास आगामी दिनों में भी जारी रहेंगे।

विकास कार्यों के उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक पूर्णिमा साहू के प्रति आभार जताते हुए विकास कार्यों की सराहना की। वहीं, पूर्णिमा साहू ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की भी जानकारी ली और उनके समाधान के लिए हरसंभव पहल का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, टुनटुन सिंह, रमेश नाग, सुरेश शर्मा, अरुण मिश्रा, मिथिलेश साव, उमेश साव, धनराज गुप्ता, रामचंद्र साव, कोखन दादा, दिलीप पासवान, महावीर सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एवं महिलाएं मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बोनस से गदगद कर्मचारियों ने एचवीटीएल में किया अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

जमशेदपुर : साऊथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 जो मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजन किया गया था ,में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Spread the love

Jamshedpur : बोनस से गदगद कर्मचारियों ने एचवीटीएल में किया अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के एचवीटीएल में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time