जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड के जादूगोड़ा स्थित लूगू मुर्मू जनजातीय आवासीय विद्यालय का छठा वार्षिक उत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। बच्चों की प्रतिभा ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. स्वाती सोरेन, विद्यालय के संस्थापक रामो सोरेन, अध्यक्ष सुकुरमनी मुर्मू, लोकसभा में ओलचिकी के अनुवादक संजीव कुमार मुर्मू एवं सुरजीत सोरेन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि राहुल मुर्मू ने विद्यालय के संस्थापक रामो सोरेन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 से विद्यालय में 68 अनाथ बच्चों सहित कुल 260 बच्चों को शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने झारखंड सरकार से वित्त रहित विद्यालय को अनुदान उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही कॉरपोरेट सेक्टर, सामाजिक संगठनों और टाटा फाउंडेशन से विद्यालय को सहयोग देने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि डॉ. स्वाती सोरेन ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि यहां पढ़ने वाले बच्चे भविष्य में अपने मुकाम तक पहुंचेंगे। उन्होंने बच्चों को आगे भी मार्गदर्शन देने की बात कही। संस्थापक रामो सोरेन ने विद्यालय के संघर्ष और उपलब्धियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर मैट्रिक टॉपर सिंगु हांसदा, अर्जुन टुडू, सुकुरमनी हांसदा सहित अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यक्ष सुकुरमनी मुर्मू ने किया। कार्यक्रम की सफलता में फूलों मुर्मू, किशुन मुर्मू, रेणुका टुडू, लक्ष्मी सोरेन, राजेश्वरी उरांव, रीना माझी, जितराई सोरेन, दामु नायक, आशा बेसरा और सुरजीत सोरेन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इसे भी पढ़ें : Potka : दुर्गा पूजा से पहले पेंशनधारियों के खातों में पहुंचेगी बकाया राशि, पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल के प्रयास का असर
There is no ads to display, Please add some


















































