Jamshedpur : डॉ. कमलेश कुमार कमलेन्दु कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य मनोनीत, कॉलेज में किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेंस, जमशेदपुर के इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. कमलेश कुमार कमलेन्दु को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा का सीनेट सदस्य (नामित शिक्षाविद) मनोनीत किया गया है। इस संबंध में राज्यपाल सचिवालय (रांची) द्वारा पत्रांक KU-07/2023-7223/रा०स० और दिनांक 18/09/2026 के तहत आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। यह मनोनयन झारखण्ड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 की धारा-41(5)(ठ) में निहित प्रावधानों के आलोक में किया गया है।

इस उपलब्धि पर आज द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेंस में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वीणा प्रियदर्शनी द्वारा डॉ. कमलेश कुमार कमलेन्दु को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. वीणा प्रियदर्शनी ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ. कमलेन्दु का सीनेट सदस्य बनना न केवल इतिहास विभाग बल्कि पूरे कॉलेज परिवार के लिए अत्यंत गर्व की बात है। उनके लंबे शैक्षणिक अनुभव से विश्वविद्यालय के नीतिगत एवं शैक्षणिक विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

समारोह में कॉलेज के विभिन्न विभागों के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बीएड के विभाग अध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव ने डॉ. कमलेन्दु को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. कमलेन्दु ने माननीय राज्यपाल, विश्वविद्यालय प्रशासन, प्राचार्या डॉ. वीणा प्रियदर्शनी एवं समस्त कॉलेज परिवार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और कहा कि वे विश्वविद्यालय में छात्र-हित और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस में प्रशासन का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण कर बनी 17 दुकानें हटायी गई, टाटा स्टील के आवेदन पर हुई कार्रवाई


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर क्षेत्र में 40 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन, जनसुविधाओं को मिलेगा विस्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को बिरसानगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में…

Spread the love

Jamshedpur : अग्रवाल युवा मंच का पौधा एवं गमला दान कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : अग्रसेन जयंती सप्ताह के अंतर्गत अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर द्वारा आज सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बर्मामाइंस में पौधा एवं गमला दान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time