जमशेदपुर : सीआईएससीई नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 19 के खिलाड़ियों के शहर लौटने पर देर रात स्वागत किया गया। गौरतलब हो कि ( करनाल ) हरियाणा में 29 सितंबर से 1 अक्तूबर के बीच नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट ( अंडर 19 ) खेला गया। जिसमें बिहार – झारखंड की टीम को प्रथम रनर का खिताब हासिल हुआ।
कप्तान अतुल राज व पीयुष राज गुलमोहर हाई स्कूल , अमित राज सिंह देव दयानंद पब्लिक स्कूल , अनुज शर्मा केरल समाजन मॉडल स्कूल तथा अनुराग सिंह एडीएल सन साइन स्कूल के छात्र है जिन्हे उक्त टूर्नामेंट में अवसर मिला था ।
बताते चलें कि पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल पांच खिलाड़ियों का चयन अंडर 19 के नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में हुआ था। जिसमें कोच के रूप में प्रथम शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस में प्रशासन का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण कर बनी 17 दुकानें हटायी गई, टाटा स्टील के आवेदन पर हुई कार्रवाई
There is no ads to display, Please add some


















































