जमशेदपुर : झारखंड पुलिस में थाना प्रभारी और ओपी प्रभारियों की पोस्टिंग में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधित्व को लेकर आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कोर कमिटी सदस्य काशिफ़ रज़ा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने विभिन्न जिलों के उपलब्ध आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कई जिलों में मुस्लिम थाना प्रभारियों की संख्या शून्य है, जबकि कुछ जिलों में यह संख्या बेहद कम है।
काशिफ रज़ा ने कहा कि राजनीतिक दल चुनाव के दौरान मुस्लिम समाज के समर्थन और वोट की बात करते हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर प्रतिनिधित्व देने के समय समुदाय को नज़र अंदाज़ किया जाता है!
झारखंड में मुस्लिम आबादी 16% के आस पास है, 546 थाना में केवल 18 मुस्लिम थाना इंचार्ज का होना चिंता का विषय है और मौजूदा सरकार की नियत पर सवाल खड़ा करता है!
उन्होंने कहा कि “हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक मुस्लिम थाना प्रभारी को अवसर मिलना चाहिए, ताकि समाज के सभी वर्गों का पुलिस प्रशासन में समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके।”
काशिफ रज़ा ने सरकार और पुलिस विभाग से थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी की पोस्टिंग में पारदर्शिता बरतने तथा सभी समुदायों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर समान अवसर देने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
There is no ads to display, Please add some


















































