Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर क्षेत्र में 40 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन, जनसुविधाओं को मिलेगा विस्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को बिरसानगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विधायक निधि से पूर्ण हुई करीब 40 लाख रुपये की विकास योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इन योजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को सड़क, नाली, सामुदायिक भवन एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाओं का लाभ मिलेगा। विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर जोन-8 में बच्चों की पढ़ाई के लिए निर्मित शेड, बारीडीह कुआं मैदान में निर्मित घाट, जोन-7 में सड़क एवं आरसीसी ड्रेन, जोन-6 स्थित सार्वजनिक महादेव हनुमान मंदिर के समीप सामुदायिक भवन के मरम्मतीकरण कार्य का उद्घाटन किया।

इसके अतिरिक्त, जोन-4 पुराना थाना रोड के समीप सड़क एवं नाली निर्माण एवं जोन-1बी में गुप्ता स्टोर के बगल से भोला दत्ता के घर तक नाली निर्माण कार्य का भी विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले और बस्ती में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। कहा कि क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए क्षेत्र को सुविधासंपन्न और बेहतर बनाने का कार्य आगामी दिनों में भी जारी रहेंगे।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी, जितेंद्र मिश्रा, बोलटू सरकार, बबलू गोप, मनीष पांडेय, कृपा गोप, कृष्णा बारीक, रुपाली सिंह, तापस कर्मकार, जे पी सिंह भोला, रमेश राव, चंदन बारीक, भारती मुंडा, कविता बारीक, सुलोचना मुंडा, शंकुतला रविदास, उर्मिला दास, ममता भूमिज, राहुल नाथ एवं अन्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कानून से रू ब रु हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय हलूदबनी के छात्मेंर, डालसा ने विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजित 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time