Jamshedpur : अग्रसेन जयंती सप्ताह के अवसर पर अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

जमशेदपुर : अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन जयंती सप्ताह के पावन अवसर पर शनिवार को इस्कॉन मंदिर, जमशेदपुर में राशन दान कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस सेवा कार्य के अंतर्गत राशन सामग्री का दान किया गया। कार्यक्रम में ऋषि जालान, केशव अग्रवाल, मनोज गोयल, अंशुल रिंगासिया, हेमंत अग्रवाल, संजय शर्मा सहित मंच के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी सदस्यों ने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सेवा को सर्वाेपरि मानते हुए सामाजिक समरसता, सहयोग और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। अग्रवाल युवा मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों से प्रेरित होकर समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना मंच की प्राथमिकताओं में शामिल है। मंच भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा करता रहेगा।कार्यक्रम की सफलता में सभी सहयोगियों एवं सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सेवा ही सच्ची भक्ति है और समाज के प्रति समर्पण ही मानवता का वास्तविक धर्म है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :  कन्हैया सिंह की पत्नी ने पुलिस पर लगाया पति को झूठे केस में फंसाने का आरोप


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  कन्हैया सिंह की पत्नी ने पुलिस पर लगाया पति को झूठे केस में फंसाने का आरोप

कहा- विरोधियों की शह व पैसे लेकर तीन दिनों बात फर्जी आर्म्स बरामदी दिखायी जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के सहयोगी कन्हैया सिंह की पत्नी शुष्मा सिंह ने पुलिस पर…

Spread the love

Jamshedpur :  ‘माँ का सजा है दरबार और मैया की चुनरी है लाल” से चंचल गोस्वामी ने गायिकी की दुनिया में शुरू की नयी पारी 

जमशेदपुर : नवरात्रि के पावन अवसर पर जमशेदपुर से एक और भक्ति गीत देश भर में गूंजने जा रहा है। नवीनतम देवी गीत ‘माँ का सजा है दरबार और मैया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time