Jamshedpur :  कन्हैया सिंह की पत्नी ने पुलिस पर लगाया पति को झूठे केस में फंसाने का आरोप

कहा- विरोधियों की शह व पैसे लेकर तीन दिनों बात फर्जी आर्म्स बरामदी दिखायी

जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के सहयोगी कन्हैया सिंह की पत्नी शुष्मा सिंह ने पुलिस पर पति को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया. शुष्मा सिंह रविवार को अपने बागबेड़ा स्थित आवास पर मीडियाकर्मियों से बात कर रही थी. उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को बागबेड़ा पुलिस उनके पति कन्हैया सिंह को थाने पर बुलायी. पुलिस के बुलाने पर कन्हैया सिंह बागबेड़ा थाना गए. वहां उनसे पुछताछ की गई. उसके कुछ घंटे के बाद चांडिल पुलिस एक सफेद रंग की बोलेरो से बागबेड़ा थाना पहुंची. चांडिल पुलिस उन्हें अपने साथ ले जाने लगी. शुष्मा सिंह ने बताया कि वहां परिवार के अन्य सदस्यों से पुलिस से ले जाने का कारण पुछा. पुलिस ने बताया कि पुछताछ के लिए ले जाया जा रहा है. पुछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा. शुष्मा सिंह ने बताया कि दो दिन तक कन्हैया सिंह को चांडिल थाने में रखा गया. रविवार को सूचना मिली की कन्हैया सिंह को कपाली पुलिस के द्वारा आर्म्स एक्ट के केस में जेल भेजा जा रहा है. शुष्मा सिंह ने सवाल उठाया कि जिस व्यक्ति को पुलिस ने खूद थाने पर बुलाया. घर से किसी तरह का कोई असलहा बरामद नहीं हुआ. फिर कैसे उन्हें आर्म्स एक्ट के केस में जेल भेजा जा रहा है. शुष्मा सिंह ने बताया कि उनके पति का विगत दो वर्षों से अपराध से कोई लेना-देना नहीं है. वे मुख्य धारा में लौटना चाहते हैं. लेकिन पुलिस-प्रशासन उन्हे मुख्यधारा में लौटने की बजाय पुनः झूठे मुकदमें दर्ज कर अपराध की दुनिया में धकेल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कन्हैया सिंह के विरोधियों की शह एवं पैसे के बल पर उन्हें फंसाया जा रहा है. हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि अशोक सिंह राघव से पति की पुरानी जान पहचान है. अक्सर दोनों की फोन पर वार्ता होती थी. निखार सबलोक हत्याकांड के संबंध में पुछे जाने पर शुष्मा सिंह ने कहा कि वे तथा उनका परिवार किसी सबलोक को नहीं जानता है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :  ‘माँ का सजा है दरबार और मैया की चुनरी है लाल” से चंचल गोस्वामी ने गायिकी की दुनिया में शुरू की नयी पारी 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अग्रसेन जयंती सप्ताह के अवसर पर अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

जमशेदपुर : अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन जयंती सप्ताह के पावन अवसर पर शनिवार को इस्कॉन मंदिर, जमशेदपुर में राशन…

Spread the love

Jamshedpur :  ‘माँ का सजा है दरबार और मैया की चुनरी है लाल” से चंचल गोस्वामी ने गायिकी की दुनिया में शुरू की नयी पारी 

जमशेदपुर : नवरात्रि के पावन अवसर पर जमशेदपुर से एक और भक्ति गीत देश भर में गूंजने जा रहा है। नवीनतम देवी गीत ‘माँ का सजा है दरबार और मैया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time