जमशेदपुर : नवरात्रि के पावन अवसर पर जमशेदपुर से एक और भक्ति गीत देश भर में गूंजने जा रहा है। नवीनतम देवी गीत ‘माँ का सजा है दरबार और मैया की चुनरी है लाल नामक भक्तिगीत से पूर्व सीएम चम्पई सोरेन के प्रेस सलाहकार चंचल गोस्वामी गायिकी के क्षेत्र में पदार्पण किया है । इनकी भक्ति गीत 11 अक्टूबर को भारत की प्रतिष्ठित संगीत कंपनी T-Series के ऑफिशियल चैनल T-Series Regional पर भव्य रूप से रिलीज किया गया।
इस गीत के निर्माता, गायक और संगीतकार चंचल गोस्वामी हैं, गीत के बोल चंचल गोस्वामी और दलजीत परवाना ने लिखे हैं। वीडियो निर्देशन सूरज चौधरी का है, जबकि सिनेमेटोग्राफी समीर गुप्ता और सावन चौधरी ने की है। रविवार को बिस्टुपुर स्थित होटल रमाडा में शहर के चर्चित फिल्मकार एवं झारखंड फिल्म विकास निगम के सदस्य राजू मित्रा की गरिमामयी उपस्थिति में पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
There is no ads to display, Please add some


















































