घाटशिला : पावड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में आयुष विभाग की ओर से अर्थराइटिस (गठिया) एवं मांसपेशियों से संबंधित बीमारियों को लेकर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 300 मरीजों की निःशुल्क जांच कर दवाओं का वितरण किया गया।
इस दौरान डॉ. प्रियांशी, डॉ. बबीता, योग शिक्षक ललित कार, पवन कुमार भगत और सहायिका अहिल्या मौजूद रहीं। डॉ. प्रियांशी ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ अर्थराइटिस और मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियां लोगों को परेशान करने लगती हैं। इसी को ध्यान में रखकर शिविर आयोजित किया गया। मरीजों को निःशुल्क जांच एवं दवा के साथ योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के तरीके बताए गए। साथ ही खानपान और जीवनशैली में सुधार को लेकर भी जागरूक किया गया।
There is no ads to display, Please add some


















































