जमशेदपुर : स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूबी सोरेन के निधन पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। आरके सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में ईश्वर मुख्यमंत्री को हिम्मत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि माता का निधन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर शांति प्रदान करें। इसी तरह की संवेदना अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने भी व्यक्त की।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द हटाए जाएं : सुधीर कुमार पप्पू
There is no ads to display, Please add some


















































