Jamshedpur : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द हटाए जाएं : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर : लोकतंत्र की हत्या करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द हटाए जाएंगे। इस मामले में मोदी सरकार जितनी देरी कर रही है, सरकार के खिलाफ पूरे देश में जनाक्रोश उतना ही बढ़ रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कथित कृत्य सुप्रीम कोर्ट में उजागर हो चुके हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर विपक्षी दलों के 300 सांसदों के साथ देश के जाने-माने सेवानिवृत्त न्यायाधीश, ब्यूरोक्रेट्स, फिल्मी दुनिया की हस्तियां और जेन-जी भी सड़क पर उतर चुके हैं। 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर देशभर में महाजनसैलाब के सड़क पर उतरने की तैयारी है। यदि मोदी सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त को नहीं हटाया, तो सरकार के सामने गंभीर राजनीतिक संकट उत्पन्न हो सकता है और मोदी सरकार गिर सकती है।

मुख्य चुनाव आयुक्त के मामले पर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह साबित हो चुका है कि भाजपा को सत्ता में लाने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम अपनी मर्जी से मतदाता सूची से हटा दिए, जो पूरी तरह गैरकानूनी था।

उन्होंने कहा कि पद से हटने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार को कहीं भी राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलेगा। मोदी सरकार द्वारा उनके परिवार को पहुंचाए गए कथित लाभों की भी सत्ता परिवर्तन के बाद जांच की जाएगी।

सुधीर कुमार पप्पू ने आगे कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आने वाले समय में देशभर से भाजपा और आरएसएस का प्रभाव समाप्त हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि अभी से लोगों ने आरएसएस की शाखाओं में जाना छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद मोहन भागवत के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : CM हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन, विधायक सरयू राय ने जताया शोक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुख्यमंत्री की मां के निधन पर TMWU के अध्यक्ष व महामंत्री ने शोक व्यक्त किया

जमशेदपुर : स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूबी सोरेन के निधन पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके…

Spread the love

Jamshedpur : CM हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन, विधायक सरयू राय ने जताया शोक

जमशेदपुर :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी रूपी सोरेन के निधन पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने यहां जारी शोक संदेश में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time