मुरी : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन की सूचना से मुरी समेत सिल्ली में शोक की लहर दौड़ गई। खासकर सिल्ली के जेएमएम समर्थक निधन से आहत है। मुखिया गंगा नारायण सिंह मुंडा ने रूपी सोरेन के निधन पर कहा कि अभी एक वर्ष पहले ही हेमन्त सोरेन के पिता दिशोम गुरू शिबू सोरेन का निधन का हुआ था। परिवार अभी शोक से उबर भी नहीं पाया था कि इसी बीच माता रूपी सोरेन का निधन हो गया। उन्होंने ईश्वर से रूपी सोरेन की आत्मा को भगवान शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मुख्यमंत्री की मां के निधन पर TMWU के अध्यक्ष व महामंत्री ने शोक व्यक्त किया
There is no ads to display, Please add some


















































