Jamshedpur : मानगो में श्री अग्रसेन जयंती पर गूंजे जयकारे, ‘फिल्मी चक्कर’ ने बांधा समां

जमशेदपुर :  पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की मानगो शाखा के तत्वावधान में डिमना रोड स्थित श्री राजस्थान भवन में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 श्रद्धा, उमंग और भव्यता के साथ मनाया गया। पूरा परिसर ‘महाराजा अग्रसेन की जय’ और ‘माता माधवी की जय’ के जयकारों से गूंज उठा। समारोह में समाज के बच्चों, युवाओं, मातृशक्ति और वरिष्ठजनों ने सपरिवार बड़ी संख्या में भाग लेकर एकता और सौहार्द का संदेश दिया। समारोह का शुभारंभ शाम 6.45 बजे मुख्य अतिथियों एवं शाखा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कुलपिता महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी माता माधवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण एवं सामूहिक आरती के साथ किया।

समारोह को रोचक बनाने के लिए विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। ‘नंबर कटेगा शोर मचेगा’ के विजेता गगन रुस्तगी रहे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक प्रेम अग्रवाल द्वारा संचालित ‘फिल्मी चक्कर’ प्रतियोगिता रही। उनके चुटीले अंदाज और कुशल मंच संचालन ने समारोह में उत्साह भर दिया। सभी आयु वर्ग के लोगों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सही जवाब देने वाले दर्जनों प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर समाज के वयोवृद्ध एवं मार्गदर्शक वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठजनों ने युवा पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन के ‘एक ईंट, एक रुपया’ सिद्धांत, आदर्शों और समाजसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। जमशेदपुर के विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सपरिवार समारोह में शामिल होकर शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रगान एवं सामूहिक मंगलकामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह की सफलता में शाखा अध्यक्ष ललित डांगा, महासचिव नरेश चौधरी एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज केजरीवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, 200 लीटर चुलाई शराब जब्त


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अल कबीर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में रक्तदान एवं थैलेसीमिया जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

जमशेदपुर : वॉलंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन, झारखंड एवं थैलेसीमिया सोसाइटी ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में अलकबीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, मानगो, जमशेदपुर में रक्तदान एवं थैलेसीमिया जागरूकता प्रशिक्षण…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो नेता जितेंद्र सिंह के जन्म दिन पर मां का आशीर्वाद फाउंडेशन ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 65 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

जमशेदपुर : झामुमो नेता जितेंद्र सिंह के जन्म दिन पर बृहस्पतिवार को मां का आशीर्वाद फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time