Jamshedpur : झामुमो नेता जितेंद्र सिंह के जन्म दिन पर मां का आशीर्वाद फाउंडेशन ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 65 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

जमशेदपुर : झामुमो नेता जितेंद्र सिंह के जन्म दिन पर बृहस्पतिवार को मां का आशीर्वाद फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान कुल 65 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह पहला रक्तदान शिविर था. शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्त उपलब्ध कराना था.आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है. समय पर रक्त उपलब्ध होने से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है. इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आने की जरूरत है. शिविर में खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में रक्तदान को लेकर उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में महिलाओं ने आगे बढ़कर रक्तदान किया.

फाउंडेशन की सीमा देवी ने बताया कि शिविर में महिलाओं की भागीदारी उत्साहजनक रही. ग्रामीण क्षेत्रों में रक्त की कमी से कई बार मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.ऐसे में रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ जरूरतमंदों की समस्याओं पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि लोगों में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़े और जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके.शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति सचेत रहने और दूसरों का जीवन बचाने में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड सचिव जगत मार्डी, विधायक प्रतिनिधि मिथुन चक्रवर्ती, परसुडीह थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा, शिबू ओझा, सोमा देवी, जगन दास, विमल पाल, मुखिया शोमी केराई, नागी मुर्मू, मीनू ओझा,आदित्य सिंह, बिरजू पात्रो विश्वजीत भगत समेत काफी  संख्या में लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो मुर्दा मैदान में व्याप्त गंदगी पर उप महापौर ने लिखी सरयू राय को चिट्ठी, मुकम्मल सफाई का दिया भरोसा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अल कबीर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में रक्तदान एवं थैलेसीमिया जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

जमशेदपुर : वॉलंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन, झारखंड एवं थैलेसीमिया सोसाइटी ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में अलकबीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, मानगो, जमशेदपुर में रक्तदान एवं थैलेसीमिया जागरूकता प्रशिक्षण…

Spread the love

Potka : जन-जन तक पहुंच रहा डालसा, ग्रामीणों को मिल रही कानूनी जानकारी

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा की मोबाइल वैन हाथीबिंधा पंचायत पहुंची। मध्य विद्यालय बांधडीह एवं बनगोड़ा गांव में अधिवक्ता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time