Jamshedpur : दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, 200 लीटर चुलाई शराब जब्त

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने एमजीएम और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया।

अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 200 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर जब्त की गई। इसके अलावा शराब बनाने के लिए तैयार करीब 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ भी बरामद किया गया।
उत्पाद विभाग के अनुसार, अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्त पाए गए दो आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है। वहीं, शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और अन्य सामान को भी नष्ट किया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन की नजर विशेष रूप से उन इलाकों पर है, जहां अवैध रूप से शराब का निर्माण, भंडारण या बिक्री किए जाने की शिकायतें मिलती हैं।

प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द हटाए जाएं : सुधीर कुमार पप्पू


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो मुर्दा मैदान में व्याप्त गंदगी पर उप महापौर ने लिखी सरयू राय को चिट्ठी, मुकम्मल सफाई का दिया भरोसा

जमशेदपुर : मानगो के बगानशाही, आजाद नगर स्थित मुर्दा मैदान की सफाई को लेकर स्थानीय लोगों की तैयारी के बीच मानगो नगर निगम के उपमहापौर राहुल कुमार कश्यप ने पहल…

Spread the love

Jadugora : यूसिल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 11 करोड़ 90 लाख रूपया कंपनी कर्मियों के बीच बंटेगी बोनस की राशि

जादूगोड़ा : लगातार घटते यूरेनियम उत्पादन के बीच कल शुक्रवार को यूसिल अपने चार हजार कर्मचारियों के बीच 11 करोड़ 90 लाख रूपया कंपनी कर्मियों के बैंक खाते में भेजेगी।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time