मान लोहरा और प्रिया कुमारी रहीं प्रथम, दीपक कुमार मांझी ने द्वितीय व दीपिका कुमारी ने पाया तृतीय स्थान
मुरी : शिक्षा विभाग की ओर से सिल्ली प्रखंड के पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय ग्राम विकास में प्रखंड स्तरीय रांची स्पीक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संकुलों से चयनित विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व डीएसई बादल राज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में अपनी बात रखने की क्षमता विकसित करना शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य है। बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उनके कौशल का विकास करना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रांची स्पीक प्रतियोगिता बच्चों को अपनी प्रतिभा और अभिव्यक्ति क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करती है। इससे उनमें प्रतियोगिता एवं प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।

कक्षा एक से पांच वर्ग में जीपीएस डोमनडीह की मान लोहरा ने प्रथम, जीपीएस बंता के दीपक कुमार मांझी ने द्वितीय तथा छोटाचागडु की दीपिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा छह से आठ वर्ग में जीएमएस बंता की प्रिया कुमारी प्रथम, जीएमएस पतराहातु की संध्या कुमारी द्वितीय और पीएमश्री सिल्ली की रमा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
अतिथियों ने सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रोहित एक्का एवं शिक्षिका अर्चना चौधरी ने किया।
There is no ads to display, Please add some


















































