Jadugora : यूसिल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 11 करोड़ 90 लाख रूपया कंपनी कर्मियों के बीच बंटेगी बोनस की राशि

जादूगोड़ा : लगातार घटते यूरेनियम उत्पादन के बीच कल शुक्रवार को यूसिल अपने चार हजार कर्मचारियों के बीच 11 करोड़ 90 लाख रूपया कंपनी कर्मियों के बैंक खाते में भेजेगी। इस बाबत यूसिल के एच आए हेड राकेश कुमार ने सभी संबंधित नोटिस बोर्ड में इस आशय की सूचना चिपका दी है। मजदूर नेता श्री श्रीनिवास सिंह ने कहा कि इस बार मजदूरों को न्यूनतम बोनस 15,000 व अधिकतम 60 हजार रुपया मिलेगा। यह सालाना बोनस अप्रैल 2026 से लेकर 31 मार्च 2027 तक का दिया जाएगा। इधर बोनस राशि मिलते ही दुर्गोत्सव को लेकर सुस्त पड़ी जादूगोड़ा बाजार में दोबारा रौनक लौटेगी बाजार सजने लगा है।।यहां बताते चले कि घाटशिला से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन ने वर्ष 2018 में हड़ताली यूसिल मजदूरों के आंदोलन की अगुवाई कर बेसिक का 55 प्रतिशत बोनस समझौता कराया था ।जिसके पश्चात कम्पनी में हड़ताल टुटी व मजदूर काम पर लौटे। इसी समझौते के आधार पर यूसिल में हर साल बेसिक का 55 प्रतिशत बोनस के तौर पर कंपनी प्रबंधनअपने कर्मचारियों को भुगतान करती है।इस बाबत यूरेनियम कामगार यूनियन के नेता श्रीनिवास सिंह, यूसिल लेबर यूनियन महामंत्री प्रेम कुमार, सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन महामंत्री रमेश माझी ,भोगला मार्डी,सुभाष कर्मकार ने कंपनी के इस कदम का स्वागत किया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : CM हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन, विधायक सरयू राय ने जताया शोक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झामुमो नेता जितेंद्र सिंह के जन्म दिन पर मां का आशीर्वाद फाउंडेशन ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 65 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

जमशेदपुर : झामुमो नेता जितेंद्र सिंह के जन्म दिन पर बृहस्पतिवार को मां का आशीर्वाद फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के…

Spread the love

Potka : जन-जन तक पहुंच रहा डालसा, ग्रामीणों को मिल रही कानूनी जानकारी

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा की मोबाइल वैन हाथीबिंधा पंचायत पहुंची। मध्य विद्यालय बांधडीह एवं बनगोड़ा गांव में अधिवक्ता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time