Jamshedpur : साइबर अपराध, ‘डिजिटल अरेस्ट’ और पीड़ित सहायता योजना 2026 पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के तत्वावधान में शुक्रवरार को साइबर अपराध, ‘डिजिटल अरेस्ट’ से बचाव और पीड़ित सहायता योजना 2026 को लेकर एक वृहद कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद मणि त्रिपाठी, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश (साइबर क्राइम) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने की।

जागरूकता अभियान के दौरान साइबर विंग के अधिकारियों और कानूनविदों ने आम नागरिकों और अधिवक्ताओं को साइबर ठगी के नए तरीकों के प्रति सचेत किया। मुख्य अतिथि आनंद मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि आजकल ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर डराकर लोगों से मोटी रकम वसूली जा रही है। कानून में ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसा कोई प्रावधान नहीं है; इसलिए किसी भी ऐसे कॉल या वीडियो कॉल से डरने की जरूरत नहीं है।

कार्यक्रम में साइबर पुलिस विंग से साइबर पुलिस इंस्पेक्टर श्रीनिवास, साइबर पुलिस उप-निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) अमित अभिषेक और रूपेश कुमार कोठारी ने तकनीकी बारीकियों और साइबर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने से पीड़ित सहायता योजना 2026 के तहत आर्थिक और कानूनी मदद कैसे प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर मध्यस्थ (मीडिएटर) कमल कांत सिन्हा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) के सदस्य और बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे, जिन्होंने इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ छिड़ेगी मुहिम, सरयू राय ने दिया विचार क्रांति को मूर्त रूप; मनोज सिंह संभालेंगे कमान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अग्रसेन जयंती सप्ताह के अवसर पर अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

जमशेदपुर : अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन जयंती सप्ताह के पावन अवसर पर शनिवार को इस्कॉन मंदिर, जमशेदपुर में राशन…

Spread the love

Jamshedpur :  कन्हैया सिंह की पत्नी ने पुलिस पर लगाया पति को झूठे केस में फंसाने का आरोप

कहा- विरोधियों की शह व पैसे लेकर तीन दिनों बात फर्जी आर्म्स बरामदी दिखायी जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के सहयोगी कन्हैया सिंह की पत्नी शुष्मा सिंह ने पुलिस पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time